गर्ल्स स्कूल हमीरपुर को अब एचपी बोर्ड के को-एजूकेशनल स्कूल के रूप में फिर से बहाल किए जाने पर हमीरपुर शहर के व्यापारियों और विद्यार्थियों के अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्थानीय व्यापारियों, विद्यार्थियों के अभिभावकों और अन्य लोगों ने स्वागत किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है।
बीते दिनों मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर शहर के पुराने गर्ल्स स्कूल को को-एजूकेशनल स्कूल के रूप में बहाल करके इसे एचपी बोर्ड के अंतर्गत लाने की मांग उठाई थी। सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर शहर के व्यापार मंडल, बच्चों के अभिभावकों और शहर के अन्य गणमान्य लोगों की ओर से इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। सुनील शर्मा बिट्टू के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को शिक्षा विभाग के सचिव ने हमीरपुर शहर के दोनों सीनियर सेकंडरी स्कूलों के मर्जर को रद्द करके इन्हें अलग-अलग सीबीएसई और एचपी बोर्ड के अंतर्गत चलाने के आदेश जारी कर दिए।
इस आदेश का पता चलते ही हमीरपुर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और कई लोग सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त करने के लिए उनके निवास पर पहुंच गए।
ओमी, अभिषेक गुप्ता, विजय पुरी, राजू, अतुल गुप्ता, विजय हांडा, तिलक राज शर्मा, जोगिंद्र बल्ला, अश्वनी शर्मा, मुनीश पुरी, बाबू नंदा, संजय चोपड़ा, सिल्ला, मनोज कांगो, व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों, विद्यार्थियों के अभिभावकों और अन्य गणमान्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया।
उधर, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, राधा रानी, अनिल चौधरी, नीना चौधरी, मनोरमा लखनपाल, सुनील ठाकुर, राकेश वर्मा, निशांत शर्मा, देवीदास शहनशाह, ज्योति खन्ना, राकेश रानी, पवन चिंदी, अश्वनी लंबरदार, होशियार सिंह, राजेश आनंद, विक्रम शर्मा, चंदन राणा, रणजीत धीमान, जुगल किशोर और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और उनके राजनीतिक सलाहकार का धन्यवाद किया है।
इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए कई सराहनीय निर्णय ले रहे हैं। इससे यह जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।