जिला हमीरपुर में विकसित भारत-जी-राम-जी के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

जिला हमीरपुर में विकसित भारत-जी-राम-जी के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
ग्रामीण विकास विभाग, जिला हमीरपुर द्वारा विकसित भारत-जी-राम-जी (VB-G-RAM-G) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 23 एवं 24 जुलाई, 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers - ToT) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला हमीरपुर के सभी खण्ड विकास अधिकारियों (BDOs), वरिष्ठ विस्तार खण्ड कार्यक्रम अधिकारियों (SEBPOs) तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कुल 18 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर श्रीमती अस्मिता ठाकुर, जिला विकास अधिकारी (DDO) तथा श्रीमती वैशाली शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी (BDO) द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विकसित भारत-जी-राम-जी योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों, कार्यान्वयन प्रक्रिया, एमआईएस संचालन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय अधिकारियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला हमीरपुर में विकसित भारत-जी-राम-जी योजना के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।