बीजेपी ने हार को भांपते हुए शिमला नगर निगम के चुनाबों को टाले रखा: प्रेम कौशल

बीजेपी ने हार को भांपते हुए शिमला नगर निगम के चुनाबों को टाले रखा: प्रेम कौशल

प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा प्रदेश में हुए उप चुनावों और 2022 के विधानसभा चुनावों में पराजय का सवाद चखने बाली भाजपा को शिमला नगर निगम में जनता एक बार फिर ज़ोर का झटका देते हुए भाजपा की पराजय का सिलसिला जारी रखने बाली है। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि बीजेपी ने हार को भांपते हुए ही शिमला नगर निगम के चुनाबों को किसी न किसी बहाने टाले रखा परंतु अब कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाब करवाने के फैसले की वजह से भाजपा अंजाम से वाकिफ होते हुए भी जीत के दावे करने के लिए विवश है।उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अपने थोड़े से कार्यकाल में प्रदेश तथा जनहित में  लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों  एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में समस्त पार्टी नेतृत्व की एकजुटता के चलते विगत विधनसभा चुनावों की अपेक्षा जनता में  पार्टी की विश्वसनीयता और अधिक बढ़ी है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा के आधारहीन दुष्प्रचार के बाबजूद शिमला नगर निगम में कांग्रेस पार्टी एक तरफा जीत हासिल करेगी।