दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर के सांसद ने हिमाचल प्रदेशवासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं; 24 अक्टूबर को 52वें जन्मदिन पर समीरपुर आवास में आम जनता से करेंगे मुलाकात

दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक: अनुराग सिंह ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दशहरे के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा लेकर आए तथा प्रदेश और देश में खुशहाली एवं आपसी सद्भाव को और मजबूत करे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। विजयादशमी का पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक सोच, दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लें तथा हिमाचल प्रदेश की शांति, प्रगति और समृद्धि में अपना योगदान दें। 24 अक्टूबर को समीरपुर आवास पर आम जनता से मिलेंगे अनुराग ठाकुर अनुराग सिंह ठाकुर 24 अक्टूबर 2026 को अपने 52वें जन्मदिन के अवसर पर समीरपुर स्थित आवास पर आम जनता से मुलाकात करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के लोग उनसे मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकेंगे। उनका जन्मदिन आम जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ संवाद एवं आत्मीय मुलाकात का अवसर भी बनेगा।