प्रो. प्रेम कुमार धूमल से विधायक इंद्र सिंह गांधी सहित विभिन्न भाजपा नेताओं ने की शिष्टाचार भेंट

प्रो. प्रेम कुमार धूमल से विधायक इंद्र सिंह गांधी सहित विभिन्न भाजपा नेताओं ने की शिष्टाचार भेंट
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से आज समीरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने भी प्रो. धूमल से मुलाकात की। उन्होंने 11 से 20 अक्टूबर तक अवाह देवी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले शारदीय दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। इसके अतिरिक्त, जिला बिलासपुर के तलाई मंडल अध्यक्ष डॉ. राम प्रकाश, किसान मोर्चा तलाई मंडल अध्यक्ष मुख्तार पटियाल तथा किसान मोर्चा तलाई मंडल महामंत्री राजेश गौतम ने अपने सहयोगियों सहित प्रो. धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आपसी समन्वय से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए। उन्होंने सभी से संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।