मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल राजधानी बनेगा हिमाचल प्रदेश: डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल राजधानी बनेगा हिमाचल प्रदेश: डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरोह में आज अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधानाचार्य राकेश वर्मा, एडीपीओ अश्विनी कुमार और विद्यालय के शिक्षकों ने डॉ. वर्मा का फूलमालाओं और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों के 448 बच्चे विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों का विकास करते हैं। एक खिलाड़ी ही सशक्त समाज और सशक्त हिमाचल की पहचान है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू की सरकार खेलों के क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए गंभीर और संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री की खेलों के प्रति पहलें ₹100 करोड़ की लागत से हमीरपुर जिला के नादौन में एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जहाँ सभी प्रकार की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह परियोजना न केवल हमीरपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है और इससे हिमाचल प्रदेश खेल मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा। "मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना "के तहत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चार से पाँच प्रमुख खेल मैदानों को ₹15-15 लाख रुपए की राशि देकर विकसित किया जा रहा है। जिसकी पहली कड़ी में मल्टी स्कूल के खेल मैदान को संवारा जा रहा है और वहां पर सिंथेटिक वॉलीबॉल ग्राउंड भी तैयार किया जा रहा है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री की विशेष कृपा से एक इनडोर स्टेडियम लगभग 4 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है, जिसके लिए पहली किस्त 25 लाख जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु को मालूम है कि खिलाड़ियों के लिए पौष्टिक भोजन कितना जरूरी है यही कारण रहा के खिलाड़ियों की डाइट मनी (भोजन भत्ता) में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए ₹120 से बढ़ाकर ₹250 प्रतिदिन अंडर-17 और अंडर-19 के लिए ₹150 से बढ़ाकर ₹400 (राज्य स्तर) राष्ट्रीय स्तर पर ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दी गई है। डॉ. वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की यह पहल खेल प्रतिभाओं को न केवल प्रोत्साहित करेगी, बल्कि हिमाचल को खेलों की नई राजधानी के रूप में स्थापित करेगी। अंत में, उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ें और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान स्नेह लता कैप्टन बलदेव शर्मा पूर्व बीडीसी सिकंदर कुमार कैप्टन विक्रम ठाकुर , पूर्व एडीपीओ करतार चंद ,संजय कुमार, राजेश कुमार, पुरुषोत्तम गुलरिया, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिवस ठाकुर, अश्विनी कुमार कुलदीप कुमार समाज सेविका स्नेहा शर्मा व कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।