छह बागी नेताओं का युवा कांग्रेस हमीरपुर के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया

छह बागी नेताओं का युवा कांग्रेस हमीरपुर के कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया

गांधी चौक हमीरपुर पर छह बागी नेताओं का युवा कांग्रेस हमीरपुर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम को पुतला जलाया। इस दौरान अधिकतर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए बागी नेताओं के खिलाफ यहां पर जमकर नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में नारे लगाए गए। युवा कांग्रेस हमीरपुर के जिला अध्यक्ष मोंटी संधू की अगुआई में यह प्रदर्शन किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थन में भी खूब नारेबाजी की गई। 
छह बागी नेताओं में से दो हमीरपुर जिला से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया और नारेबाजी की है। 

प्रदर्शन के दौरान हिमाचल युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर चंदन राणा, ब्लॉक युवा कांग्रेस हमीरपुर अध्यक्ष अश्वनी कुमार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू प्रदेश यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर चंदन राणा, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, प्रदेश महासचिव पंकज मिन्हास प्रदेश सचिव विकास लठ,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी कुमार,नादौन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सेठी,रितेश चौहान जिला महासचिव, सुमित कुमार ब्लॉक युवा कांग्रेस महासचिव, मोहित शास्त्री ब्लॉक उपाध्यक्ष,भोरंज ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोल्डी ,चंदन , दिवस ठाकुर ब्लॉक महासचिव, अखिलेश चौधरी, अनुराग ठाकुर, हितल ठाकुर सहित जिला और सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।