महिला मंडल धमरोल को आवश्यक सामग्री भेंट, नरेश कुमार दर्जी ने निभाया अपना वादा

महिला मंडल धमरोल को आवश्यक सामग्री भेंट, नरेश कुमार दर्जी ने निभाया अपना वादा
भोरंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरवाड़ के धमरोल गांव में महिला मंडल के स्नेहिल आग्रह पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद हमीरपुर एवं समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी (दर्जी भाई) ने महिला मंडल की सम्मानित सदस्यों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न उपयोगी सामग्री भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और सशक्तिकरण ही एक विकसित एवं समृद्ध समाज की सबसे मजबूत नींव है। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की बहनों ने अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक सामग्री की मांग रखी। उनकी आवश्यकता को देखते हुए नरेश कुमार दर्जी ने महिला मंडल को 20 कुर्सियाँ, 10 गद्दे, 2 बड़े आकार की गैस भट्ठियाँ तथा एक ढोलक एवं चिमटा भेंट किया। इस अवसर पर नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि महिला मंडल गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरूकता गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना केवल सहयोग नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और समाज सेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सामग्री महिला मंडल की बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उनका प्रयास है कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में महिला मंडलों को आवश्यक सहयोग मिले, ताकि वे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम में महिला मंडल की प्रधान, उपप्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी सम्मानित सदस्य एवं गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नरेश कुमार दर्जी के इस सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि वे भविष्य में भी भोरंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनहित एवं विकास कार्यों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।