सांसद अनुराग ठाकुर अवाहदेवी में करेंगे हिमाचल के पहले हेल्थ एटीम का शुभारंभ : संजीव राजपूत

प्रयास संस्था की अस्पताल सेवा में जुड़ेगी अत्याधुनिक मशीने

सांसद अनुराग ठाकुर  अवाहदेवी में करेंगे हिमाचल के पहले हेल्थ एटीम का शुभारंभ : संजीव राजपूत
प्रयास संस्था द्वारा जानकारी प्रदान की गई है कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हमीरपुर से लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अवाहदेवी से संचालित प्रयास संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश में अपनी तरह के नव स्थापित हेल्थ एटीम का शुभारंभ करते हुए अत्याधुनिक मशीनों का शुभारंभ करेंगे । संस्था ने अपने अस्पताल कार्यक्रम के सफ़तापूर्वक 8 वर्ष पूरे करने व 9वें वर्ष में प्रवेश करने पर स्थानीय जनता को यह सुविधा प्रदान करने का फ़ैसला लिया है जिसमें विभिन्न प्रकार की जांचें करवाने की सुविधा बहुत कम समय में एवं निशुल्क उपलब्ध रहेगी। प्रयास संस्था के संयोजक संजीव राजपूत ने जानकारी सांझा करते हुए लोगों से इन सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह करते हुए सभी को आमंत्रित किया है। संस्था द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि गत 8 वर्षों में अस्पताल सेवा ने प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर लगभग 11 लाख से अधिक लोगों, को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया है जिसमें स्वास्थ्य जांच,रक्त जांच व दवाईयों का वितरण पूर्णतया निशुल्क किया गया। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भी अस्पताल सेवा अपनी सेवाएं प्रदान करने में तत्पर रहती है। नेत्र जांच शिविरों का आयोजन कर निःशुल्क चश्मों का वितरण भी संस्था द्वारा समय समय पर किया जाता है।