अस्पताल सेवा ने महारल में जांचा 149 लोगों का स्वास्थ्य

अस्पताल सेवा ने महारल में जांचा 149 लोगों का स्वास्थ्य
सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल सेवा टीम ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत महारल के अंतर्गत खैरलहडा, ब्राह्मण सथ, मगरियाणा गांवों व महारल बाजार में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें करीब 75 पुरुषों व 74 महिलाओं सहित 149 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करवाई । अस्पताल सेवा से डॉ अंजू के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर में स्टाफ नर्स कृतिका, लैब टैक्नीशियन मीनाक्षी व पायलट राजेश ने अपनी सेवाएं देते हुए जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाया। जिसमें मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई । स्वास्थ्य जांच में 28 मरीज उच्च रक्तचाप, 6 मधुमेह, 38 हड्डियों के रोगों से व 77 अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए। डॉ अंजू ने लोगों से अपने प्रतिदिन के खान पान को सुधारने, संतुलित आहार करने व नमक व चीनी का सीमित उपयोग करने के बारे मे जागरूक किया । गर्मी मे लू इत्यादि से बचाव के वारे मे लोगों को जानकारी दी । स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार वयक्त करते हुए धन्यवाद किया।