कार्यकर्ताओं के साथ बैठने पर विचारों के आदान प्रदान के साथ साथ मिलते हैं नए नए सुझाव: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर के वार्ड नं 8 के पार्षद विनय कुमार के घर केंद्रीय मंत्री का ब्रेकफास्ट मंडल भाजपा ने तय किए कार्यक्रम में रिटायर्ड अधिकारियों सहित बजुर्गों महिलाओं और शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों का उमड़ा हजूम केंद्रीय मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा ऐसे आयोजन अति उत्तम फ़िटनेस सुविधाओं के बारे मिले सुझाव

कार्यकर्ताओं के साथ बैठने पर विचारों के आदान प्रदान के साथ साथ मिलते हैं नए नए सुझाव: अनुराग ठाकुर

शनिवार को हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में मंडल भाजपा द्वारा तय कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नगर पार्षद विनय कुमार के घर ब्रेकफास्ट किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं प्रदेश विषय मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे तो इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय रिटायर्ड अधिकारियों महिलाओं बुजुर्गों और शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों का हजूम इस आयोजन में देखने को मिला। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने ब्रेकफास्ट करने से पहले एक पारिवारिक माहौल जैसे वातावरण में उपस्थित महिलाओं बुजुर्गों व अन्य लोगों के साथ लंबी चर्चा की और उनके सुझाव सुने।  केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विकास योजनाओं और उपलब्ध करवाई गई विभिन्न सुविधाओं को लेकर लोगों में भारी प्रसन्नता और उत्साह का माहौल था तो कुछ लोगों ने कई अन्य सुझाव अपनी ओर से दिए की कैसे शहर के लोगों को फिटनेस और खेलकूद से जुड़ी भले ही छोटी-छोटी सुविधाएं, क्योंकि उपयुक्त भूमि का उपलब्ध होना शहर में मुश्किल होता है, कैसे प्रदान की जा सकती हैं। 

       आयोजित कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चाय नाश्ते पर ही सही जब आप अपने परिवार के साथ , अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठते हैं तब हमें बहुत सारे सुझाव भी मिलते हैं और विचारों का आदान-प्रदान भी होता है। आज हमीरपुर नगर परिषद के पार्षद विनय कुमार , जिनका परिवार वर्षों से हमारी पार्टी के साथ जुड़ा है, के घर पर रखे गए इस आयोजन में सबसे मिलने का मौका मिला है। विनय कुमार के पिता भी पार्षद रह चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ सिपाही हैं। एक परिवार जैसा वातावरण यहां देखने को मिला है। कुल मिलाकर यहां पर जो सबसे बातचीत हुई है, तो सबको ऐसा लगता है विकास को आगे कैसे बढ़ाया जाए , खेलकूद की सुविधा कैसी हो , प्रदेश में फोर लेन हाईवेज बने हैं वंदे भारत ट्रेन चली है एयरपोर्ट पर कभी एक फ्लाइट नहीं आती थी आज 10-10 फ्लाइट मिलती हैं, मेडिकल कॉलेज बन गया है, एम्स अस्पताल बन गया है, टेक्निकल यूनिवर्सिटी यहां खुल गई है इत्यादि इन सारे विकास के मुद्दों को लेकर जहां सबको एक और प्रसन्नता है तो दूसरी और कुछ के सुझाव भी है की क्यों ना फिटनेस पर ध्यान दिया जाए तो छोटी-छोटी ही सही खेलकूद की सुविधा उपलब्ध हो तो उससे लोगों को फिटनेस की तरफ ज्यादा ध्यान देने में सहायता मिलेगी। 

            इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रकाश चाचा, विजयपाल सोहारु, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत हरीश शर्मा अजय रिंटू अभयवीर लवली सुरेश सोनी अभिषेक मनु रिटार्यड एक्सईन आनंद, रिटायर्ड प्रिंसीपल मोहनलाल शर्मा, रिटायर्ड एसडीओ प्रकाश आनन्द, डॉ प्रेम ठाकुर लाला पवन पुरी लाला ओमप्रकाश कपूर, लाला सुभाष कपूर, संजय डोगरा, पार्षद सुदेश भारद्वाज,पूर्व पार्षद विधी चंद, कमलेश कुमार, विपिन शर्मा , निर्मला कपूर, पुष्पा देवी, बीना कपिल, वाटिका सूद, प्रभात सिंह ठाकुर, रिटायर्ड एसडीओ सोमराज सोनी, अशोक कंवर, हेडमास्टर उदास, विजय शर्मा, विनोद सोनी, होशियार सिंह, प्रगुन गौतम, दीक्षित गौतम, सौरभ, तेन सिंह जोगिंदर सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।