कृष्ण धाम में होगा कान्हा का स्वागत

कृष्ण धाम में होगा कान्हा का स्वागत

कला प्रेमी के साथ-साथ कृष्ण भक्त महाराजा संसार चंद की रही राजधानी टीहरा में स्थापित कृष्ण धाम से जहां पंचायत को एक नई पहचान मिली है। वहीं कृष्ण जन्मोत्सव पर रंगत देखते ही बनती है जो कृष्ण जन्मभूमि से कम नहीं दिखती करीब 50 लाख की धनराशि से निर्माण हुए कृष्ण धाम से टीहरा के साथ एक और इतिहास जुड़ गया है। कृष्ण लीलाओं का वर्णन, गीता सार धाम में सबकुछ पढऩे देखने को मिलता है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार 6 सितंबर शाम तीन से छह बजे तक श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा।

इसके उपरांत रात्रि 12 बजे तक कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। पंचायत प्रधान मीना ठाकुर ने बताया कि जोरों शोरों से जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर प्रचार किया जा रहा है। संसार चंद जिन्हें महाराजा का खिताब प्राप्त था जिन्होंने राजधानी के लिए गांव टीहरा चुना था उनके समय के प्राचीन टीहरा में स्थापित राजमहल, मंदिर, तालाब को देखने बड़ी-बड़ी हस्तियां आती हैं। इस इतिहास के पन्नों के साथ विकासखंड कार्यालय सुजानपुर ने करीब ढाई वर्ष पूर्व एक और पन्ना इतिहास का जोड़ दिया है। 50 लाख से अधिक धनराशि से कृष्णधाम बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। विकासखंड अधिकारी निशांत शर्मा के प्रयासों से सुजानपुर खंड में चार धाम स्थापित हुए हैं जो गांव किसी के पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं।