देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहरा कर मनाया जा रहा है।

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहरा कर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में भी आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा फहराने को लेकर पार्टी पदाधिकारी बैठकों का आयोजन करके इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लग गए हैं।

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहरा कर मनाया जा रहा है।
देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहरा कर मनाया जा रहा है।

हमीरपुर (QNN)

शिल्पा शर्मा

देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहरा कर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में भी आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा फहराने को लेकर पार्टी पदाधिकारी बैठकों का आयोजन करके इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लग गए हैं। इसी क्रम में जिला हमीरपुर में हर घर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को लेकर विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक जिला संयोजक विशाल पठानिया जिला सह संयोजक अनिल परमार के साथ सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर महामंत्री अनिल शामा कैप्टन सुरेश के साथ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में चर्चा करते हुए कहा गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहरा कर मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होंगे। हिमाचल प्रदेश के साथ साथ जिला हमीरपुर में किस तरह से कार्यक्रम आयोजित होंगे कार्यक्रमों को सही एवं सयोजित तरीके से करने के लिए यह विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में बताया गया कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराने का कार्यक्रम किया जाएगा।

इस दौरान स्वच्छता अभियान ,देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम, तिरंगा यात्रा, शहीद स्मारकों पर धबज फहराने एवं अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हर घर व्यापारिक प्रतिष्ठान अन्य संस्थानों पर झंडा फहराया जाएगा। स्वेच्छा से हर कोई आजादी का अमृत महोत्सव मनाए और अपने अपने संस्थानों पर झंडा फहरा कर इस आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हो। भाजपा पदाधिकारियों ने संबंधित विषय पर बैठक आयोजित करके प्रत्येक मंडल में जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

भाजपा के तमाम मोर्चा प्रकोष्ठ इस हर घर झंडा लहराने के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्र अपने अपने गांव के साथ-साथ अपने अपने मोहल्ले में इस अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक का आयोजन कर के तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर में जाकर भेंट की, और निर्धारित कार्यक्रम की जो रूपरेखा तैयार की है, उसको लेकर चर्चा की भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि जिला भाजपा द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम शानदार तरीके से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाया गया यह अभियान प्रदेश के साथ-साथ हर जिला में आयोजित होगा।