महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर :मंजू ठाकुर

महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर :मंजू ठाकुर
जिला महामंत्री, महिला मोर्चा, मंजू ठाकुर ने आज एक बयान जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी पर महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध देश की मातृशक्ति के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं, तब कांग्रेस का इस बिल का विरोध करना उसकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। मंजू ठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें सशक्त करने का कार्य किया था, जो कि आज केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भोरंज क्षेत्र की कांग्रेस महिला मोर्चा की नेत्रियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के विधायकों से जवाब मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों की अनदेखी करने वाली कांग्रेस को आने वाले पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मातृशक्ति मुंहतोड़ जवाब देगी। मंजू ठाकुर ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।