झमाझम बारिश में न मुख्यमंत्री रुके न जनता

झमाझम बारिश में न मुख्यमंत्री रुके न जनता

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दोपहर बाद नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये। सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी, लेकिन न तो मुख्यमंत्री रुके न ही क्षेत्र की जनता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह जी का नगरोटा बगवां में विभिन्न जगह स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। लोग मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर दिखे और उन्होंने भीगने की भी परवाह नहीं की।