एनआईटी में भरे जाएंगे 84 पद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती

एनआईटी में भरे जाएंगे 84 पद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में गैर शिक्षक वर्ग के 84 पद भरे जाएंगे। इसके लिए भर्ती परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। 20, 21 और 22 सितंबर को परीक्षाएं होंगी। परीक्षा केंद्र एवं सिटी सूचना स्लिप 13 सितंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। एनआईटी में कनिष्ठ, वरिष्ठ सहायक समेत विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। संस्थान ने पांच कैडरों में खाली पदों को भरने के लिए जून-जुलाई में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की छंटनी पूरी हो चुकी है। जो योग्यता रखते हैं, वे लिखित परीक्षा देंगे। एनआईटी में गैर शिक्षक वर्ग के पद करीब पांच साल से खाली चल रहे हैं।


पहले आवेदन के बाद लिखित परीक्षा नहीं हो पाई थी और बाद में संस्थान ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोती ने बताया कि संस्थान में गैर शिक्षक वर्ग के कुल 84 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 20, 21 और 22 सितंबर को छंटनी परीक्षाएं होंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से भर्ती

किस पद के लिए कितने आवेदन
पद                          आवेदन 

तकनीकी सहायक        1017  
निजी सहायक                 42  
साइंटिफिक अधिकारी      70 
तकनीकी अधिकारी         279, 
कनिष्ठ सहायक               661 
वरिष्ठ सहायक                 460 
कनिष्ठ अभियंता               242 
फार्मासिस्ट                      76 
वरिष्ठ तकनीशियन            552 
सूचना सहायक                 120 
स्पोर्ट्स सहायक                 43