जिला भाजपा कार्य समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी

जिला कार्यकारिणी का विस्तार में प्रवक्ता सह प्रवक्ता व कार्य समिति सदस्यों की नियुक्ति

जिला भाजपा कार्य समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने जिला कार्यकारिणी के कार्य समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। बुधवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया कि स्थाई आमंत्रित सदस्यों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वन्दना योगी, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, उर्मिल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, अनिल धीमान, राम रत्न शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप, प्यारे लाल शर्मा, अनिल ठाकुर, रघुवीर सिंह ठाकुर, भाजपा नेत्री माया शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी एवं ए.पी.एम.सी. के पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा को मनोनीत किया गया है। साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला प्रवक्ता चमन ठाकुर, व जिला सह प्रवक्ता मंजीत ठाकुर का कार्यभार सोपा गया है व  जिला कार्य समिति सदस्यों का विस्तार करते हुए  भोरंज से प्यार चंद चौहान, अश्विनी गांधी, हमीरपुर से राज कुमारी स्नेह लता, सुजानपुर से राजेश कुमार ।