जिला स्तरीय संकल्प सत्याग्रह गांधी चौक हमीरपुर में, कांग्रेस के विधायक ,जिला अध्यक्ष , पदाधिकारी व कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन पर बैठे सत्याग्रह पर

जिला स्तरीय संकल्प सत्याग्रह गांधी चौक हमीरपुर में, कांग्रेस के विधायक ,जिला अध्यक्ष , पदाधिकारी व कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन पर बैठे सत्याग्रह पर

हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के बैनर तले संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस संकल्प सत्याग्रह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर यह प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध जताया गया आपको बता दें कि संकल्प सत्याग्रह का आयोजन प्रदेश के हर जिला में किया गया है हमीरपुर जिला में 19 अप्रैल को संकल्प सत्याग्रह का आयोजन प्रस्तावित था। इस दौरान हमीरपुर जिला के तमाम कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे जिला कार्यकारिणी के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और महिला कांग्रेस की पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रही। महिला कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अनीता वर्मा, हिमाचल कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल प्रवक्ता नरेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश भर में 15 से 20 अप्रैल तक संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है हमीरपुर जिला में 19 अप्रैल का दिन संकल्प सत्याग्रह के लिए तय किया गया था जिसके तहत कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द किए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से कांग्रेस जन प्रदर्शन करने उतरे हैं। उन्होंने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किया जाया गया है केंद्र सरकार का यह कदम दर्शाता है कि देश में तानाशाही का राज है। सत्ता के इन कदमों की वजह से आज देश में लोकतंत्र खतरे में है।  कुलदीप पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में अपने हर वादे को पूरा करेगी पुरानी पेंशन योजना को कांग्रेस सरकार नहीं पहल किया है कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी की तरफ से जो वादे किए गए हैं उन वादों को हर हाल में कांग्रेस पार्टी पूरा करेगी।