प्रतिभा सिंह ने पूर्ण राजयत्व दिवस व गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

प्रतिभा सिंह ने पूर्ण राजयत्व दिवस व गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

शिमला,24 जनवरी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने 25 जनवरी प्रदेश के पूर्ण राजयत्व दिवस व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में उम्मीद जताई है कि प्रदेश निरन्तर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश के नव निर्माण में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। आज प्रदेश पहाड़ी राज्यों के विकास मॉडल के तौर पर जाना जाता है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि  कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि उन्हें एकजुटता के साथ प्रदेश के विकास कार्यो में प्रदेश सरकार के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।