जिला भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

जिला भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

गत दिनों भाजपा के जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल काकू ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें पट्टा पंचायत से लगातार तीन बार के प्रधान दिनेश ठाकुर जोकि पूर्व में भोरंज युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं और पिछले कई वर्षों से पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं, उनको जिला किसान मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसी तरह पर विधानसभा से पूर्व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविकांत को किसान मोर्चा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। दिनेश ठाकुर और रवि कानूनगो ने भारतीय जनता पार्टी में पूर्व में रहे दो बार के मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल काकू सहित प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं व जिला भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अपनी पूरी निष्ठा और लग्न से पहले भी वह संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहे हैं और आगे भी संगठन को और मजबूत करने के लिए तात्पर्य रहेंगे।