शिव प्रताप शुक्ला का स्वागत, राजभवन में कतारबद्ध नजर आए नेता और अधिकारी

शिव प्रताप शुक्ला का स्वागत, राजभवन में कतारबद्ध नजर आए नेता और अधिकारी

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ला शुक्रवार शाम को शिमला पहुंचे। यहां राजभवन पहुंचने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह, सांसद और प्रभारी प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तजिंदर सिंह बिट्टू, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा गणमान्य लोगों ने राजभवन में शिव प्रताप शुक्ला का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें और उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को दो बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने भी किया राज्यपाल का वेलकम

शिमला। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने रिाज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का राजभवन पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, संजीव कटवाल, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, गणेश दत्त, रूपा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।