प्रदेश के हजारों होमगार्ड जवानों को भारत के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री से भारी उम्मीदें।

जिस तरह से अभी हाल ही में कैबिनेट बैठक के दौरान 2100 जवानों को तैनाती देने बारे, होमगार्ड स्थापना दिवस 6 दिसंबर 2024को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य से बाहर तैनाती पर ₹500 अतिरिक्त दैनिक भत्ता व महिला होमगार्ड जवानों को मातृत्व अवकाश जैसा ऐतिहासिक फैसला किया गया , पर प्रदेश होमगार्ड परिवार माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं और निवेदन करते हैं कि प्रदेश में होमगार्ड जवानों को अन्य विभागों की तरह स्वतन्त्र कार्य सौंपा जाए, और साथ में एक स्थाई पॉलिसी का प्रावधान किया जाए जो होमगार्ड जवानों की वर्षों से मांग है उसे पूरा करने की कृपा करें क्योंकि महोदय आपके द्वारा प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है उसमें प्रदेश के होमगार्ड जवानों को भी प्रदेश के अन्य कर्मचारियों की भांति सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए।
प्रदेश का होमगार्ड जवान अग्निशमन विभाग, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस बल, यह केंद्रीय सुरक्षा बल के समान प्रदेश की आंतरिक व भारी सुरक्षा पंक्ति में रात दिन तैनात खड़े रहते हैं। लेकिन पिछले 6 दशकों से होमगार्ड जवानों की यही मांग रही है की हमारे लिए भी कोई एक काम सोपा जाए। और एक स्थाई पॉलिसी बनाकर प्रदेश के होमगार्ड को रोजगार दिया जाए। प्रदेश का होमगार्ड जवानों को अन्य सैनिक बलों के समान भर्ती व प्रशिक्षित किया जाता है
जो प्रदेश की चारो ओर सीमाओं की सुरक्षा पंक्ति से लेकर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों व प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा में व राज्य मैं उत्पन्न विकट से विकट परिस्थितियों में भी राज्य व केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सक्षम है और प्रशिक्षित है इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी इस शुभ अवसर पर प्रदेश के होमगार्ड जवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाने की कृपा करें
राज्य अध्यक्ष जोगिंदर सिंह चोहडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश।