पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया की कमी भाजपा परिवार में हमेशा खलेगी:धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री ने अम्बाला के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया की कमी भाजपा परिवार में हमेशा खलेगी:धूमल

विनम्र मित्रवत स्वभाव और जनसेवा रतनलाल कटारिया के जीवन की बहुत बड़ी पूंजी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यह बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हंसमुख स्वभाव उनके व्यक्तित्व की बहुत बड़ी पहचान थी । गरीबी से उठकर केंद्रीय मंत्री तक के सफर में उन्होंने बहुत मेहनत की , इमानदारी और दृढ़ निश्चय से राष्ट्र और पार्टी के लिए सदैव अपने हर प्रयास को समर्पित रखा। हरियाणा में भाजपा के विस्तार सामाजिक न्याय और जनहित की जड़ों को मजबूत करने के लिए उन्होंने आजीवन परिश्रम किया। हिमाचल में जब भी चुनाव होते थे तो वह पार्टी योजना के तहत यहां आते थे और उनके यहां जब चुनाव होते थे तो यहां से कार्यकर्ता वहां जाते थे। उनका यूं अचानक जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं अपनी तरफ से उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। और यह प्रार्थना करता हूँ कि भगवान उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। व उनके परिजनों को यह दुख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।