भारतीय जनता पार्टी के नेता विधानसभा का घेराब न कर संसद भवन का घेराब करके प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाए _:अजय शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के नेता विधानसभा का घेराब न कर संसद भवन का घेराब करके प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाए _:अजय शर्मा

विधानसभा का घेराब करने का जो निर्णय भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लिया गया है बहुत ही जल्दबाजी  और  हड़बड़ात में लिया गया निर्णय है जहां हिमाचल प्रदेश में इतनी बड़ी त्रासदी आई हुई है उसमें हिमाचल प्रदेश की सरकार माननीय मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जी के नेतृत्व में लोगों को राहत देने का कार्य कर रही है और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता विधानसभा के अंदर और बाहर राजनीति करने में व्यस्त हैं अच्छा होता है ऐसा कार्य करने की बजाय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा लाया गया प्रस्ताव जिसमें प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की बात रखी गई थी भारतीय जनता पार्टी के नेता उसका  समर्थन करते,ओर धरना प्रदर्शन संसद के बाहर करते ओर उसका घेराव करते, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद को लगभग 400000 से अधिक वोटों से  जिताया कर भेजा है
माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू जी खुद राहत कार्यों का मार्गदर्शन कर रहे हैं चाहे वो घर गबा चुके लोगों को 1 वर्ष के लिए किराए पर सरकारी खर्च मकान देना और साथ में गैस खाने के समान की किट देना, और 24घंटे के अंदर बिजली पानी ,ओर रोड अस्थाई तौर पर चालू करना मुख्यमंत्री लोगों के प्रति प्यार को दर्शाता है