भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया गांव चलो अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया गांव चलो अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को जीतने की रणनीति बनाते हुए गांव चलो अभियान  कार्यक्रम शुरू किया है। इस अभियान की कार्यशाला आज हमीरपुर में आयोजित की गई । इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश से 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । जिसमें सभी मंडल अध्यक्ष तथा सभी मंडल विस्तारक तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। गांव चलो अभियान के अंतर्गत हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता की जाएगी। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जाएगा। पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में जाकर बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथों के सशक्तिकरण का कार्य करेंगे। इस इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल तथा संगठन महामंत्री सिद्धार्थ जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है तथा हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर संगठन महामंत्री सिद्धार्थ जी ने कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा से मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  संजीव देष्टा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा परिवेश शर्मा, चमन ढडवाल, मोर्चा के महामंत्री संजीव ठाकुर व अखिलेश कपूर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू, भाजपा हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।