बदले की भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू: जयराम ठाकुर

जिसने हिमाचल में कांग्रेस को खड़ा किया उनकी प्रतिमा के लिए दो गज जमीन भी नसीब नही हुई पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार, हमीरपुर के सासन में की जनसभा

बदले की भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू: जयराम ठाकुर

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष मे चुनाव प्रचार अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के सासन में जनसभा को संबोधित किया।जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू  सरकार प्रदेश में बदले  की भावना से काम कर रही है। कहीं जनता को लाभ दे रहे संस्थानों को बंद किया जाता है तो कहीं जनप्रतिनिधियों की आलोचना और उपेक्षा की जाती है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गोबिंद ठाकुर,पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर , पूर्व विधायक का उर्मिल ठाकुर मंडलाध्यक्ष आदर्श कांत सेक्टर प्रभारी उषा बिरला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अपनी संबोधन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने सरकार बनते ही प्रदेश में 1 हजार के करीब वह संस्थान बंद कर दिए जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा था। इसका सबसे बड़ा उदहारण हमीरपुर के रोजगार देने वाले स्वार्डिनेट कम्मीशन को बंद कर हजारों लोगों के भविष्य पर ही अंकुश लगा दिया। उन्होंने कहा कि सुखबिंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री के रूप में सही नेतृत्व नही कर पाए इसी लिए चुने हुए विधायको जिसने अपनी ही पार्टी के 6 विधायक भी शामिल थे इस्तीफा देने पर मजबूर हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस पार्टी की ही बात करूं तो  बड़ी ही हैरत की बात है कि जिस सख्श नेता ने प्रदेश में कांग्रेस को खड़ा किया उसकी प्रतिमा तक लगाने के लिए दो गज जमीन भी नहीं दे पाई सरकार।