अनुराग जी को जय श्री राम" के नारों से गूंजा समीरपुर

केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद को जन्मदिन की बधाइयां देने उमड़ा जनसैलाब

अनुराग जी को जय श्री राम" के नारों से गूंजा समीरपुर

हर वर्ष की भांति इस बार भी हमीरपुर वासियों ने अपने लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंगलवार को अनुराग ठाकुर के गृह क्षेत्र समीरपुर में जन्मदिवस पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच "अनुराग जी को जय श्री राम" के नारों से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने लोकप्रिय सांसद का अभिनंदन किया। माहौल उत्सव के जैसा बना हुआ था। हर ओर ढोल नगाड़ों की थाप पर अनुराग ठाकुर को बधाइयां देना का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनुराग जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता सौभाग्यशाली है जिसे अनुराग जी के रूप में एक सशक्त एवं युवा नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि समस्त भाजपा परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि अनुराग ठाकुर जी इसी तरह से बुलंदियों को छूते रहें। इस मौके पर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का अनुराग ठाकुर द्वारा मुंह मीठा भी करवाया गया। वहीं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी मिठाइयां बांटी एवं केक काटकर जन्म दिवस की बधाइयां दी। इसी बीच हमीरपुर जिला के पांचों भाजपा मंडलों में भी जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया गया। इसके अतिरिक्त हमीरपुर संसदीय क्षेत्र एवं हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मिठाइयां बांटी गई एवं ढोल नगाड़ा की थाप पर अनुराग जी का जन्मदिवस बड़ी गर्मजोशी  से मनाया गया। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आर्शीवाद भी लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जन्म दिन पर कई राज्यों के मंत्रियों ने फोन करके बधाई दी है। उन्होंने सभी का जन्म दिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद किया है और कामना है कि सभी स्वस्थ रहें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री राकेश ठाकुर, अजय रिंटू, उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू, अभयवीर सिंह लवली, विनोद ठाकुर, प्रोमिला देवी, अभिषेक दत, मनजीत ठाकुर, प्यारेलाल शर्मा, अजय शर्मा, कमलेश परमार, अर्चना चौहान, गौरव शर्मा, अभिषेक जोशी, सुरजीत ठाकुर, चमन ठाकुर, श्याम व विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम किया है, तभी साढे 13 करोड़ गरीब, गरीबी रेखा से बाहर निकले।कांग्रेस की सरकार में ज्यादा लोग गरीब हुए हैं और डा. भीमराव अंबेडकर को पार्टी से निकाला गया। वहीं इतिहास को देखा जाए तो अंबेदकर जी को कांग्रेस सरकार ने भारत रत्न तक नहीं दिया, यह सब तब मिला जब कांग्रेस की सरकार सता में नही थी। कांग्रेस पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। मोदी जी ने पांच स्थानों पर अंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ बनाए एवं अनुसूचित जाति के लिए बजट में ज्यादा बढ़ोतरी की है। मउआ मामले पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और ऐसी जानकारियां जो संसद से जुड़ी हो या फिर जिस के कारण किसी भी तरह का संकट खड़ा हो सकता है यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भ्रष्टाचार का मामला भी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और उचित कार्रवाई होगी।

सियाचिन में शहीद हुए अग्निवीर पर कांग्रेस के सुविधाएं न मिलने के बयानों पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब कोई तथ्य सामने आए तो कांग्रेस का चेहरा हर बार बेनकाव होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना के नाम पर किस तरह राजनीति करती है यह एक बार फिर पता चला है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने सैनिकों को मिलने वाले लड़ाकू विमान हो या फिर हथियार हो इन सब में दलाली खाने का काम किया है। नेहरू के कार्यकाल में जीप घोटाले से लेकर राजीव गांधी के बोफोर्स घोटाले से लेकर सबरीन घोटाला, अगस्तम घोटाला कांग्रेस का नजर आता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना के साथ हर वक्त खडे रहने का काम किया है और आज कांग्रेस सेना के नाम पर भी अनाप शनाप बयानबाजी कर रही है।