तीन राज्यों पर शानदार जीत के पश्चात हिमाचल आने पर जे पी नड्डा का होगा भव्य स्वागत: धर्माणी

केंद्र से अब तक 3400 करोड़ से ज्यादा की मदद ले चुकी कांग्रेस सरकार झूठ बोल कर दिखा रही होशियारी

तीन राज्यों पर शानदार जीत के पश्चात हिमाचल आने पर जे पी नड्डा का होगा भव्य स्वागत: धर्माणी

 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि देश के तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों पर भाजपा की शानदार जीत दर्ज करवाने के पश्चात हिमाचल प्रदेश आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। घर आ रही जेपी नड्डा खाली हाथ नहीं आ रहे हैं बल्कि आने से पहले ही उन्होंने उपहार के स्वरूप में केंद्र सरकार से प्रदेश को आपदा राहत राशि के रूप में 633 करोड रुपए भिजवाए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगातार हिमाचल प्रदेश को पहुंचाई जा रही मदद के पीछे राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रयास निरंतर रहते हैं पूर्व में भी जब प्रदेश आपदा से जूझ रहा था तब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश का दौरा किया और दिल्ली जाकर केंद्र से हिमाचल प्रदेश को मदद भिजवाई थी। देशभर में पार्टी की मजबूती और सुदृढ़ता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की रणनीति कारगर सिद्ध हुई है। 


        भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार अब तक के अपने कार्यकाल में केंद्र सरकार से 3378 करोड़ 9 लाख 65 हज़ार 384 करोड़ रुपए की मदद प्राप्त कर चुकी है और इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जल जीवन मिशन आयुष्मान भारत पोषण योजना शिक्षा अभियान जैसी अनेकों केंद्र सरकार की सामाजिक विकास और जनकल्याण की योजनाएं हैं जिनके तहत अरबो रुपए प्रदेश को मिल चुके हैं। इतना होने के बावजूद कांग्रेस सरकार और उसके सभी नेता झूठ बोलकर होशियारी दिखा रहे हैं। केंद्र सरकार से मदद न मिलने और प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का रोना रोके कांग्रेस प्रदेश के विकास और जनकल्याण से मुँह मोड़ने के  फिराक में है। कांग्रेस को केवल सत्ता चाहिए थी ताकि वह अपने लूट खसूट  भ्रष्टाचार औरधर्म जाति के नाम पर समाज को तोड़ने के एजेंडे को जारी रख सके। कांग्रेस द्वारा खुद की दी हुई गारंटीयों की तो बात ही छोड़ दो, अगर आंकड़ों से लीपापोती करने में कोई कमी छूट जा रही है तो कांग्रेस प्रदेश की दीवारों पर लिखी गारंटीयों पर चूने से लीपा पोती करवा रही है। किंतु प्रदेश की पढ़ी-लिखी एवं समझदार जनता को बना सकने का जो भ्रम कांग्रेस ने अपने दिल में पाल रखा है, वही उसको ले डूबेगा। प्रदेशवासियों का हक खाकर कांग्रेसी बड़े दिन अपनी खैर नहीं मना सकते।