वर्ल्ड कोर्फबाल टीम में हिमाचल के विशाल शर्मा और यामिनी ढिल्लो करेगी भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व

- हिमाचल के विशाल शर्मा दूसरी बार होंगे भारतीय टीम के कप्तान - आज गोवा से थाईलैंड़ के लिए रवाना होगी भारतीय कोर्फबाल टीम - कोच विनोद ठाकुर ने खिलाड़ियों को कोर्फबाल खेल के लिए किया प्रशिक्षित - पांच से सात मई को थाईलैंड़ के पट्टाया शहर में होगी बीच वर्ल्ड कप कोर्फबाल प्रतियोगिता

वर्ल्ड कोर्फबाल टीम में हिमाचल के विशाल शर्मा और यामिनी ढिल्लो करेगी भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व

पांच से सात मई तक थाईलैंड़ के पट्टाया शहर में होने वाले बीच वर्ल्ड कप कोर्फबाल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें आठ सदस्यीय टीम में से दो हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय टीम के कोच विनोद ठाकुर हिमाचल प्रदेश ने बताया कि भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के विशाल शर्मा को दूसरी बार कप्तान चुना गया है। इससे पहले 2022 में भी भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। इसके अलावा यामिणी ढिल्लों (रामपुर बुशहर) हिमाचल प्रदेश ,रजत शर्मा राजस्थान, सोलोमन राव तमिलनाडू, राजीव राजस्थान, शिवानी जम्मू कश्मीर, तनिशा और परीधि राजस्थान सहित आठ सदस्यीय टीम भारत का प्रतिनिधत्व करेंगी चयनित खिलाड़ियों को कोच विनोद ठाकुर ने 26 अप्रैल से दो मई तक गोवा में प्रशिक्षित किया गया है। इससे पहले 2022 में हुए बीच वर्ल्ड कप कोर्फबाल प्रतियोगिता में भी भारतीय टीम ने कई वर्षों बाद अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। भारतीय टीम आज वर्ल्ड कप के लिए गोवा से थाईलैंड पट्टाया शहर के लिए रवाना होगी। हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय टीम के कोच और दो खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बन रहे हैं।