वार्षिक प्रतिवेदन 2021-22 का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  किया विमोचन

ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी से प्रकाशित स्मारिका इतिहास शोध संस्थान : वार्षिक प्रतिवेदन 2021-22 का मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर द्वारा विमोचन किया गया।

वार्षिक प्रतिवेदन 2021-22 का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  किया विमोचन
वार्षिक प्रतिवेदन 2021-22 का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  किया विमोचन

हमीरपुर(QNN)

शिल्पा शर्मा

ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी से प्रकाशित स्मारिका इतिहास शोध संस्थान : वार्षिक प्रतिवेदन 2021-22 का मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर द्वारा विमोचन किया गया। संस्थान के प्रेस सचिव डा. मनोज डोगरा ने बताया कि स्मारिका में शोध संस्थान नेरी द्वारा वर्षभर किए गए नियमित एवं नैमित्तिक कार्यक्रम, ठाकुर रामसिंह एवं शोध छात्र परिषद व्याख्यानमाला के अंतर्गत करवाए गए  व्याख्यान, पुस्तक प्रकाशन एवं राष्ट्रीय परिसंवाद इत्यादि की जानकारी विस्तृत रूप से प्रकाशित की गई है। इस दौरान शोध संस्थान के निदेशक डा. चेतराम गर्ग ने स्वयं सम्पादित पुस्तक पावन पत्राचार एवं वैचारिक पक्ष सह-प्रमुख प्रो भाग चंद चौहान ने हिमाचल प्रदेश के नेपथ्य नायक पुस्तक  मुख्यमंत्री को भेंट की। मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी ओएसडी शिशुभाई धर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।