हमीरपुर विधानसभा में अनुराग ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर भाजपा मंडल हमीरपुर ने दर्ज करवाई पुलिस में शिकायत

हमीरपुर विधानसभा में अनुराग ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर भाजपा मंडल हमीरपुर ने दर्ज करवाई पुलिस में  शिकायत

हमीरपुर जिला में विकास कार्यों की शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं के तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। भोरंज विधानसभा में शिलान्यास पट्टिका के तहस नहस करने के बाद अब शरारती तत्वों ने सदर विधानसभा क्षेत्र के तरोपका में शिलान्यास पट्टिका पर अपनी भड़ास उतारते हुए उसे तोड़ कर नीचे फेंक दिया। भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तारोपका में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवम् पूर्व विधायक नरेन्द्र ठाकुर के कर कमलों द्वारा तारोपका से जमली धाम सम्पर्क मार्ग की शिलान्यास पट्टिका लगाई गई थी। मगर अब केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम की यह पट्टिका गायब हो गई है। पट्टिका को तोड़ कर नीचे फेंकने की घटना के बाद क्षेत्र के भाजपा नेताओं में आक्रोश पाया जा रहा है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए बताया है कि पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे ऐसे ओछे कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है और इसी संबंध में आज भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पुलिस को शिकायत पत्र दिया है और और पुलिस से ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
पुलिस प्रशासन ने भी भाजपा पदाधिकारी से कहा है कि जल्द ही ऐसे शरारती तत्वों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी इस दौरान प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्रि  मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत मंडल महामंत्री सुरेश सोनी मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सोशल मीडिया सौरभ कार्यालय सचिव होशियार सिंह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज नीना ठाकुर बिना शर्मा नीरू मिश्रा संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।