बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मिले

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से मिले
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चार जिला परिषद वार्डों के प्रत्याशियों ने स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, चुनावी रणनीति तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों में करेर वार्ड से गुरदीप सिंह, बिझड़ी वार्ड से विकास कुमार, झांजियाणी वार्ड से रामेश्वर दत्त शर्मा तथा दांदडू वार्ड से रेणु बाला शामिल रहे। जिला परिषद प्रत्याशियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं और जनता का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। प्रत्याशियों ने भरोसा जताया कि विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों को लेकर वे चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करेंगे तथा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पार्टी संगठन को और सशक्त बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ चुनाव मैदान में कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशी जनता के आशीर्वाद से विजय प्राप्त कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।