मैड़ ग्राम सुधार सभा द्वारा शमशान घाट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

मैड़ ग्राम सुधार सभा द्वारा शमशान घाट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
मैड़ ग्राम सुधार सभा के प्रधान मदन लाल शर्मा के नेतृत्व में आज ग्राम मैड़ के शमशान घाट परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामवासी सुभाष चंद चड्ढा, नन्द लाल, संजय पटियाल, शुभम शर्मा, विधि चंद, बंशी लाल, पीयूष चड्ढा, हुकम चंद चड्ढा, राम प्रकाश, लाल बिहारी, रणसिंह, अजीत सिंह, सुरेश चड्ढा, पंकज शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा के प्रधान मदन लाल शर्मा ने कहा कि पीपल और बरगद जैसे वृक्ष पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में सहायक होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से इन पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों में सहयोग देने का संकल्प लिया।