भारत का संविधान बनाने वाले भीम थे, दुनिया को जगाने वाले भीम थे, हमने तो इतिहास पढ़ा है, और इतिहास बनाने वाले डॉक्टर भीम थे

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडलों की ओर से भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत अणु में एक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहरी मंडल हमीरपुर श्रीपाल शर्मा ने की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शहरी श्रीपाल शर्मा ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में उपस्थित जनसमूह को बताया और कहा कि देश का संविधान डॉ भीमराव अंबेडकर की ही देन है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनता व सभी कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम में शिरकत करने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा के भारत के संविधान निर्माता भीम थे, दुनिया को जगाने वाले भीम थे,हमने तो इतिहास पढ़ा है पर इतिहास बनाने वाले डॉक्टर भी थे जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने डॉ भीमराव अंबेडकर की शिक्षा एवं देश के लिए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ सिकंदर कुमार ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर देश के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति रहे हैं। उनके पास 32 डिग्रियां थी और वह पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ली थी। उनकी मेहनत की बदौलत ही देश को संविधान मिला, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि 60 सालों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉ भीमराव अंबेडकर का तिरस्कार किया है। अगर डॉ अंबेडकर की सोच को अगर किसी ने तरजीह दी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दी है। चाहे बाबा साहेब की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने की बात हो या उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की बात हो। भाजपा ने हमेशा ही सम्मान पूर्वक डॉ आंबेडकर द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी देश को विकास की राह पर लेकर जा रही है और बाबा साहब अंबेडकर के नारे को बुलंद कर रही है। इस मौके पर कार्यक्रम मंडल प्रभारी शहरी सुरेश सोनी, ग्रामीण ऊषा बिरला, महामंत्री तेन सिंह, राजेश ठाकुर प्रमोद पटियाल, पूर्व जिला महामंत्री अजय रिंटू, पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा , पूर्व एपीएस के चेयरमैन अजय शर्मा , कमलेश परमार पंचायत प्रधान बंदना पठानिया, बीडीसी सदस्य कांता धीमान, तीनों बूथ अध्यक्ष ओंकार चौहान, शंभू राम, अतुल मिन्हास सहित अन्य मौजूद रहे।